KVS Notification: केंद्रीय विद्यालय ने इनके लिए जारी किया नोटिफिकेशन, बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख
KVS Notification: केंद्रीय विद्यालय ने सीधी भर्ती के माध्यम से अलग अलग जगहों और पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।केंद्रीय विद्यालय कोई भी सूचना देने के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। केंद्रीय विद्यालय की तरफ से एक और नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि जो टीचर्स नेशनल अवॉर्ड टू टीचर्स 2021 के लिए सेल्फ नोमिनेशन करना चाहते हैं तो वह 10 जुलाई 2021 तक कर सकते हैं। इसके संबंध में 7 जून और 21 जून को भी नोटिस जारी किया गया था। साथ ही नोटिस में लिखा है कि इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की वेबसाइट देखें।
नोटिफिकेशन में आगे लिखा है, राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 के लिए नामांकन जमा करने के लिए संशोधित NAT समय-सीमा इस प्रकार है, कृपया जानकारी के लिए ध्यान से पढ़ लें। अब ऑनलाइन स्व-नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख को 10.07.2021 तक बढ़ा दिया गया है। अनुरोध है कि सूचना सभी शिक्षकों के संज्ञान में लाई जाए। इसके अलावा ज्यादा प्रचार-प्रसार के लिए पत्र को क्षेत्रीय कार्यालयों और विद्यालयों की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जा सकता है।
आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय विद्यालय ने सीधी भर्ती के माध्यम से अलग अलग जगहों और पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। अभी पहली क्लास और दूसरी क्लास में एडमिशन के लिए लिस्ट जारी कर दी गई है। हालांकि अभी अगर सीटें बची रह गई होंगी तो 5 जुलाई को भी पहली क्लास की तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी। एडमिशन से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट देखें। नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक https://kvsangathan.nic.in/sites/default/files/hq/ANN%281%29-02-07-2021.PDF है।

0 Comments