KVS Admission 2021: संबंधित केंद्रीय विद्यालयों की आधिकारिक साइट पर या संबंधित स्कूल के नोटिस में रिजलट देख सकते हैं।
![]() |
| पहली क्लास में एडमिशन की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं। |
रिजल्ट देहरादून, जयपुर, मुंबई और रायपुर क्षेत्र के लिए 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच, दिल्ली, हैदराबाद सिलचर और वाराणसी क्षेत्र के लिए दोपहर 12.30 से दोपहर 1.30 बजे तक, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल और तिनसुकिया क्षेत्र के लिए दोपहर 1.30 से 2.30 बजे दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक आगरा, भुवनेश्वर, कोलकाता और रांची क्षेत्र के लिए। चंडीगढ़, एर्नाकुलम, गुरुग्राम और गुवाहाटी के लिए दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक और चेन्नई, जबलपुर, जम्मू, लखनऊ और पटना क्षेत्र के लिए शाम 5 से शाम 6 बजे तक के बीच अपलोड किया गया थे।
नए प्रवेश की उपलब्ध सीटों में से 25 प्रतिशत शिक्षा के अधिकार के तहत, 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लिए, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए और 27 प्रतिशत सीटें ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर के लिए आरक्षित होंगी। जिस शैक्षणिक वर्ष में कक्षा I के लिए प्रवेश मांगा गया है, उस शैक्षणिक वर्ष में 31 मार्च को एक बच्चे की आयु 5 वर्ष होनी चाहिए।
पहली लिस्ट में रिक्त बची सीटों के लिए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दूसरी सूची 30 जून, 2021 को और तीसरी सूची 5 जुलाई, 2021 को जारी की जाएगी (यदि सीटें खाली रहती हैं)।

0 Comments